spot_img
Thursday, June 19, 2025

By-Elections Voting : गुजरात, बंगाल, पंजाब और केरल की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, 23 जून को आएंगे नतीजे

By-Elections Voting नई दिल्ली। देश के चार राज्यों—गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल—की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज 19 जून 2025 को...

Latest Posts

Kartik Purnima 2024 : जानिए कब मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, स्नान और दीपदान महत्व

Kartik Purnima 2024

रायपुर। हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार के साथ संस्कृतियों का अपना विशेष महत्व होता है। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का अत्यधिक महत्व है। प्रत्येक महीने की पूर्णिमा का अपना विशेष स्थान होता है, किंतु कार्तिक पूर्णिमा का महत्व अद्वितीय है।

read more – Raipur Breaking : इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने पर मचा हड़कंप, रायपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जांच में जुटे सुरक्षा कर्मी

ऐसी मान्यता है कि इस दिन सभी देवता पृथ्वी पर स्थित काशी नगरी में पधारते हैं और एक साथ दिवाली मनाते हैं, इसी वजह से इसे देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन स्नान और दान करने से जीवन में समृद्धि और खुशहाली का संचार होता है। साथ ही, यह दिन सुख और शांति का भी प्रतीक है। इस दिन स्नान करने का अलग महत्व होता है।

Kartik Purnima 2024

कार्तिक पूर्णिमा तिथि

इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लेकर 15 नवंबर की मध्य रात्रि 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 15 नवंबर को ही रखा जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी में उठना चाहिए।
  • पवित्र नदी में स्नान करें। अगर ऐसा संभव नहीं है, तो घर में ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
  • सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही सूर्य देव के मंत्रों का जप करें।
  • भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की उपासना करें।
  • अन्न, धन और वस्त्र का दान करें। मान्यता है कि दान करने से अन्न और धन से भंडार भरे रहते हैं।
  • दिन में भजन-कीर्तन करना चाहिए।

Kartik Purnima 2024

कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या न करें
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन तामसिक चीजों का सेवन भूलकर भी न करें।
  • इसके अलावा साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। घर को गंदा न रखें। मान्यता है कि मां लक्ष्मी का वास साफ जगह पर होता है।
  • किसी से बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करें।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़े-बुर्जुग और महिलाओं का अपमान न करें। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
  • धन की बर्बादी भी न करें। ऐसा करने से जातक को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

read more – WRESTLERS SEXUAL HARASSMENT CASE : यौन शोषण मामले में बृजभूषण के खिलाफ आज होगी सुनवाई

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.