AB News

Karregutta Naxal Operation Update : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कर्रेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन अस्थाई रूप से रोका गया, सुरक्षाबल लौटे जिला मुख्यालय

Karregutta Naxal Operation Update

बीजापुर/छत्तीसगढ़। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर पिछले 18 दिनों से चल रहे सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।

सूत्रों जानकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन में CRPF समेत हजारों की संख्या में सुरक्षाबल शामिल थे, जो अब जिला मुख्यालय लौट रहे हैं। हालांकि, इस वापसी की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी। अभियान में 26 नक्सलियों को मार गिराया गया, जिनमें कुछ वांछित शीर्ष नक्सली नेता भी शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा था कि ये सभी नक्सली लंबे समय से इसी पहाड़ी क्षेत्र में छुपे हुए थे।

अब, भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते हालात को देखते हुए, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चल रहे इस अभियान को अस्थाई रूप से विराम दिया गया है। सुरक्षाबलों की वापसी की तैयारी जारी है।

READ MORE – Arijit Singh Hotel Heshel : अरिजीत सिंह ने जियागंज में खोला ‘हेशेल’ रेस्टोरेंट, सिर्फ 40 रुपये में पेटभर खाना, उद्देश्य – आम लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन

Exit mobile version