Kannada director Guruprasad committed suicide: फेमस कन्नड़ डायरेक्टर गुरूप्रसाद ने किया सुसाइड, शव पंखे से लटका मिला, हत्या या सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Kannada director Guruprasad committed suicide: फेमस कन्नड़ डायरेक्टर गुरूप्रसाद ने किया सुसाइड, शव पंखे से लटका मिला, हत्या या सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Kannada director Guruprasad committed suicide

केरल। कन्नड़ फिल्म डायरेक्टर गुरूप्रसाद का 52 साल कि उम्र में निधन हो गया।  उन्होंने अपने फ्लैट में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल उनकी सुसाइड की वजह आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।

साउथ के मशहूर डायरेक्टर गुरुप्रसाद ने की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक, कन्नड़ फिल्म के फेमस निर्देशक गुरूप्रसाद ने  बेंगलुरु के मदनायाकनहल्ली स्थित अपने अपार्टमेंट में सुसाइड कर लिया। उनका शव पंखे से लटका मिला। पड़ोसियो ने उनके घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच में पाया कि गुरूप्रसाद ने कई दिनों पहले सुसाइड किया है।

Kannada director Guruprasad committed suicide

फ्लैट में सड़ी गली हालत में मिली लाश

पुलिस ने बताया कि डायरेक्टर गुरूप्रसाद किसी बात को लेकर या फिल्म के वजह से काफी परेशान थे। पुछताछ में पता चला कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। वही पड़ोसियो ने उन्हें 4-5 दिनों पहले घर में आते देखा था। इसके बाद घर से बाहर नही निकले। इसलिए शायद उन्होंने 4-5 पहले ही फांसी लगाई हो। उनकी लाश सड़ी-गली हालत में मिली थी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर  जांच कर रही है।

 मशहूर कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर गुरु प्रसाद  ने की आत्महत्या, सड़ी-गली अवस्था में लटकी मिली लाश; 'रंगनायक' के फ्लॉप होने  से  परेशान

Rohit Bal Passed Away : मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का हार्टअटैक से निधन, लम्बे समय से थे बीमार

फिल्म ‘रंगनायक’ की असफलता से परेशान

गुरूप्रसाद कन्नड़ फिल्म के जाने माने निर्देशक माने जाते है। उनकी फिल्म सामाजिक समस्याओं पर आधारित होती थी। उनकी हाल में आई फिल्म ‘रंगनायक’ की असफलता के कारण वे थोड़े परेशान थे। इसस फिल्म का फ्लॉप होना भी उनकी सुसाइड से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा गुरूप्रसाद अपनी निजी जिंदगी में भी परेशानियो से जूझ रहे थे।

Kannada director Guruprasad committed suicide

बता दें कि, उन्होंने साल 2006 में फिल्म ‘माता’ के साथ बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया। इसके बाद निर्देशक की दूसरी फिल्म ‘एडेलु मंजूनाथ’ थी। दोनों ही फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया और ये हिट साबित हुईं। उनकी मौत से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Breaking News News and Politics