Kanker MP Bhojraj Nag
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सांसद भोजराज नाग सड़क पर लगे जाम में करीब एक घंटे तक फंसे रहे। इस घटना से नाराज होकर उन्होंने मौके पर ही थाना प्रभारी (TI) को तलब किया और जमकर फटकार लगाई।
घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र की है, जहां सांसद एक कार्यक्रम से लौटते समय ट्रैफिक जाम में फंस गए थे। आरोप है कि जब सांसद ने TI को बुलाया तो वह मौके पर देर से पहुंचे, जिससे सांसद का गुस्सा और बढ़ गया। नाराज सांसद ने उच्च अधिकारियों के सामने TI के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के बाद भानुप्रतापपुर थाना में TI के खिलाफ औपचारिक रिपोर्ट दर्ज की गई है।

