Kanker Bear Attack
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक अनोखी घटना हुई, जब यहां एक भालू घुस आया। गौरतलब है कि कांकेर जिला में वन्य जीवों के रिहायशी इलाके में आते रहते की घटना आय दिन सामने आती हैं। इसी कड़ी में कांकेर नेशनल हाइवे सड़क किनारे अचानक एक भालू आ गया।
वहां पर खड़ा युवक भालू के हमले से बाल-बाल बचा। वहीं कुत्ते भी भालू को देख कर भालू की तरफ दौड़ने लगे। इस घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। वहीं कुछ दिनों पहले ही दुधावा क्षेत्र के साईंमुंडा गांव के पास 35 हाथियों का झुंड इलाके में आ धमका था। देर रात अमोड़ा गांव में 5 भालू राशन की दुकान में घुस गए।
आए दिन यहां वन्य जीवों की मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कांकेर जिला नक्सल घटनाओं को लेकर तो चर्चा में रहता ही है लेकिन अब एक दूसरे कारण से भी जिला चर्चे में बना हुआ है। रोजाना वन्य प्राणियों की आबादी वाले इलाके में घुसने से दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि भालुओं ने आस- पास के इलाकों में इसी तरह की दहशत फैला रखी है। कांकेर शहर और आस- पास के इलाके पहाड़ियों से घिरे हुए है। जहां बड़ी संख्या में भालू और तेंदुए मौजूद है।

