Kanhaiya Kumar slapped
उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने माला पहनाने के बहाने हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। युवक ने कन्हैया कुमार पर थप्पड़ चलाए। कन्हैया कुमार की टीम का आरोप है कि इस हमले के पीछे बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी का हाथ है, हमलावर मनोज तिवारी के करीबी हैं।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बहाने आया और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। उसने कन्हैया पर स्याही भी फेंकी। कन्हैया के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ कर उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। इस दौरान हमलावर युवक को काफी चोटें आई हैं।
Kanhaiya Kumar slapped
हालांकि, कन्हैया कुमार सुरक्षित हैं। घटना के दौरान आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद छाया शर्मा से भी हाथापाई की गई। पार्षद छाया ने पुलिस थाने में इसकी भी शिकायत की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कन्हैया कुमार शुक्रवार को प्रचार के लिए न्यू उस्मानपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यालय पहुंचे थे। मीटिंग होने के बाद वे AAP पार्षद छाया के साथ नीचे आए। इस दौरान कई लोग नारेबाजी करते हुए कन्हैया के पास पहुंच गए।
इन्हीं में से एक शख्स माला पहनाने के दौरान कन्हैया को थप्पड़ मार दिए और उन्हें जमीन में भी गिरा दिए। इसके बाद लोगों ने कन्हैया को काले झंडे दिखाते हुए गो बैक-गो बैक के नारे लगाए। हालांकि भीड़ में मौजूद कन्हैया कुमार के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ कर युवक की पिटाई शुरू कर दी।
Kanhaiya Kumar slapped
इस घटना के बाद कन्हैया कुमार ने वहां पर कार पर चढ़कर लोगों को बताया कि भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी पर चुनाव हारने के कारण उनसे डरकर अपने ऊपर गुंडे भेजकर हमला करने का आरोप लगाया। कन्हैया ने कहा, ‘भाजपा 400 पार नहीं, लोकतंत्र को खत्म करने की तैयारी में लगी हुई है। हमारा मुकाबला अन्याय से है। मैं डरने वाला नहीं हूं।’
दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और AAP के बीच हुई गठबंधन में 4 सीटों पर AAP में तो कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कन्हैया कुमार सितंबर 2021 में लेफ्ट छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी कर चुनावी मैदान में उतारा है।
तो वहीं भाजपा ने उनके खिलाफ मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को अपना प्रत्याशी बना कर मुकाबले के लिए उतारा है। JNU छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2019 में कन्हैया कुमार ने लेफ्ट के टिकट पर बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़े थे। वे BJP प्रत्याशी गिरिराज सिंह से 4 लाख से ज्यादा वोटों से हार गए थे।