KAILASH MANSAROVAR YATRA 2025
भारत और चीन के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति हुई है जिसमें एक कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी शामिल है। यह कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि पिछले पांच सालों से कैलाश मानसरोवर यात्रा भारतीयों के लिए बंदकर दिया गया था। दोनों देशों के बीच पांच साल के अंतराल के बाद विशेष प्रतिनिधियों की 23वें दौर की बैठक बीजिंग में 6 मुद्दों पर सहमति बनी।
ईस्टर्न लद्दाख में चार साल लंबे गतिरोध के बाद संबंधों की बहाली के मद्दनेजर सभी मुद्दों पर बात करने के लिए बॉर्डर मुद्दे पर बने इस मैकेनिज्म की आखिरी बैठक दिसंबर 2019 के बाद पहली बार हुई है। बता दें कि डोकलाम टकराव के बाद चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को रोक दिया गया था। जिसके बाद डोभाल और वांग यी के बीच बातचीत के बाद पवित्र यात्रा का मार्ग एक बार फिर से खुलने की संभावना बढ़ गई है।
KAILASH MANSAROVAR YATRA 2025
कैलाश मानसरोवर सबसे पवित्र स्थलों में एक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार यह भगवान शिव का निवास स्थान है। आपको बता दें कि कैलाश मान सरोवर की यात्रा को कोरोना काल के बाद से बंद कर दिया गया था। कैलाश मानसरोवर हिमालय पर्वत श्रृंखला का एक हिस्सा है। वहीं मानसरोवर झील को लेकर ऐसी मान्यता है कि इसकी रचना ब्रह्मा जी ने की थी। यह स्थान तिब्बत में स्थित है लेकिन यहां चीन का अधिकार क्षेत्र है। यहां जाने के लिए चीनी पर्यटक वीजा लेना आवश्यक होता है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीन मुख्य मार्ग
- लिपुलेख दर्रा मार्ग: यह मार्ग भारत के उत्तराखंड राज्य से शुरू होता है और तिब्बत में प्रवेश करता है।
- नाथू ला दर्रा मार्ग: यह मार्ग भारत के सिक्किम राज्य से शुरू होता है और तिब्बत में प्रवेश करता है।
- शिगात्से मार्ग: यह मार्ग तिब्बत के शिगात्से शहर से शुरू होता है और कैलाश मानसरोवर तक जाता है। यह यात्रा बहुत कठिन है और इसके लिए यात्रियों को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना होता है।
KAILASH MANSAROVAR YATRA 2025
कैलाश मानसरोवर की यात्रा जून माह में शुरू होती है, लेकिन इसकी तैयारियां जनवरी से ही आरंभ हो जाती हैं। यह यात्रा शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, जिसके लिए तीर्थयात्रियों को अच्छी फिटनेस की आवश्यकता होती है। वहीं कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वालों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 70 वर्ष होनी चाहिए। बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 25 या उससे कम होना चाहिए। यात्रा शुरू करने से पहले शारीरि रूप से स्वस्थ मेडिकल तौर पर फिट होना चाहिए। इसके साथ ही 6 महीने के लिए वैध भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए।
READ MORE – CG Congress protest against Amit Shah : कांग्रेस आज प्रदेशभर में प्रदर्शन कर अमित शाह का करेगी पुतला दहन