Jyoti Malhotra Case : पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने फिर भेजा 4 दिन की पुलिस रिमांड पर

Jyoti Malhotra Case : पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने फिर भेजा 4 दिन की पुलिस रिमांड पर

Jyoti Malhotra Case

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार की गई ज्योति को पुलिस ने 5 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। रिमांड खत्म होने के बाद उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे फिर 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और ज्योति के पिता हरीश को उससे मिलने की इजाजत नहीं दी गई। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि पूछताछ के दौरान ज्योति से कई अहम जानकारियां मिली हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां ज्योति को पठानकोट भी लेकर गई थीं, क्योंकि उन्हें शक था कि ज्योति ने पठानकोट की यात्रा के दौरान सेना के कैंप से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा की है। इसी कड़ी में उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि ज्योति को 16 मई को गिरफ्तार किया गया था, और अब तक पूछताछ में कई पहलुओं की जांच की जा रही है, जिससे जुड़ी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

READ MORE – Vaishanvi Hagawane Suicide : NCP नेता की बहू की संदिग्ध मौत, गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, ससुराल पक्ष पर हत्या का शक, मुख्य आरोपी फरार

Breaking News National News and Politics