AB News

JP Nadda CG Visit : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा

JP Nadda CG Visit

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 दिसंबर को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान वे साय सरकार के 1 साल पूरे होने पर सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसकी जानकारी साझा की है। बताया जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने प्रवास के दौरान संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि, विष्णुदेव साय ने 13 दिसंबर को बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली थी। एक साल पूरा होने पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने सरकार के कामकाज की समीक्षा करने का निर्णय लिया है, उसी के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। दौरे के दौरान सभी मंत्रियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। रिपोर्ट के आधार पर मंत्रियों के एक साल के कामकाज की समीक्षा भी होगी। भाजपा ने इस संबंध में आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है।

read more – Mumbai Bus Accident : मुंबई कुर्ला में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 43 घायल

Exit mobile version