Joshimath Breaking News : एक बार फिर से मंडराया खतरा, जोशीमठ में मारवाड़ी वाईपास पर भारी भूस्खलन, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान

Joshimath Breaking News : एक बार फिर से मंडराया खतरा, जोशीमठ में मारवाड़ी वाईपास पर भारी भूस्खलन, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान

Joshimath Breaking News

जोशीमठ। चमोली भारत चीन सीमा पर स्थित अंतिम नगर जोशीमठ से 12 किलोमीटर पहले हेलंग से मारवाड़ी तक निर्माणाधीन बाईपास पर भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी पर कार्य कर रहे मजदूरों ने समय रहते भाग कर अपनी जान बचाई।

READ MORE – Gangster Lawrence Vishnoi : जुर्म के दुनिया के नए KING को आखिर कौन दे रहा है शय, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान की मदद करने वालों को दिया धमकी

मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ नगर से 12 किलोमीटर पहले निर्माणाधीन 5 किलोमीटर लंबे हेलंग मारवाड़ी बाईपास पर ब्लास्टिंग का काम चल रहा है। इस दौरान धमाके की आवाज से पहाड़ी दरक गई।

इससे भूस्खलन हुआ और मलबा सड़क पर आकर गिरा। गनीमत यह रही की कार्य कर रहे मजदूर इसकी चपेट में नहीं आए, लेकिन पेड़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बता दें कि इस सड़क कटिंग के लिए सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग की अनुमति नहीं दी गई है,

लेकिन सूत्रों से पता चला है कार्य मे लगी ठेकेदार एजेंसी जहां पर गुपचुप ब्लास्टिंग कर रही है जिस कारण से आसपास की पहाड़ियां दरकने लगी है। जिसके कारण सेलंग और जोशीमठ नगर में एक बार फिर से खतरा मंडराने लगा है।

READ MORE – Bomb Threat In Air India Flight : मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, Delhi IGI एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग

Breaking News National News and Politics