AB News

John Abraham Manu Bhaker Photo : जॉन अब्राहम और ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर की फोटो पर विवाद: लोगों ने कहा, ‘तुम्हें मेडल पकड़ने का हक नहीं है….

John Abraham Manu Bhaker Photo

देश के लिए पेरिस ओलंपिक में दो मैडल जीतकर लाई मनु भाकर से फिल्मस्टार जॉन अब्राहम ने मुकालात की। दोनों ने एक साथ फोटो भी खिचाएं। लेकिन सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद यूजर्स उनको ट्रोल करते नजर आएं।
सोशल मीडिया में मनु भाकर के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए जॉन ने लिखा, “मनु भाकर और उनके प्यारे परिवार से मिलना सम्मान की बात थी। उन्होंने देश का कद ऊंचा किया। यह गर्व की बात है।“

read more – Parliament Session : वक्फ संशोधन बिल को नितीश का समर्थन, विपक्ष का हंगामा, मजहब में दखलअंदाजी-सपा सांसद

मनु भाकर ने दो ब्रांज मैडल अपने नाम किया
हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीते थे। मनु की दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से बाहर आते ही मनु के माता-पिता ने उन्हें गले लगाया और उनका माथा चूमा। मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मनु भाकर ने ओलंपिक 2024 देश के नाम मैडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला है। पूरे देश को उन पर गर्व हैं। मनु ने पेरिस ओलंपिक में 1 नही ब्लकि दो ब्रांज मैडल अपने नाम किया था।

John Abraham Manu Bhaker Photo

एक साथ फोटो खिचवाएं
भारत आने के बाद मनु भाकर ने जॉन अब्राहम से मुलाकात की। और दोनों ने एक साथ फोटो भी खिचवाएं। जॉन ने मनु के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट कि। जिसमें वे दोनों एक – एक मैडल पकड़े दिखाई दे रहे हैं।

जॉन अब्राहम सोशल मीडिया में ट्रोल
सोशल मीडिया में दोनों की तस्वीरों को काफी पसंद भी किया जा रहा है, हालांकि कुछ युजर्स ने जॉन को ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि, ‘उन्होने (जॉन अब्राहम) मेडल क्यों पकड़ रखा है’. वहीं एक यूजर ने लिखा कि, ‘वो सब ठीक है! आपको उनके द्वारा जीता गया मेडल नहीं पकड़ना चाहिए था! दोनों मेडल पकड़ने के लिए उनके दो हाथ हैं!

जॉन अब्राहम की वेदा 15 अगस्त को रिलीज
वही अगर बात करे ज़ॉन अब्राहम कि आने वाली फिल्म वेदा की, तो यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसमें जॉन अब्राहम के अलावा अन्य स्टार कास्ट तमन्ना भाटिया, शरवरी और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।

read more – CGPSC Scam : CGPSC भर्ती घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, राज्य के 15 स्थानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी, CM साय ने दिया बयान

Exit mobile version