AB News

Jodhpur Beautician Murder : जोधपुर में खौफनाक घटना, महिला ब्यूटीशियन की टुकड़ों में मिली लाश

Jodhpur Beautician Murder

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मामला जोधपुर के गंगाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जोधपुर में 50 साल की महिला ब्यूटीशियन को मारकर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। महिला का शव प्लास्टिक बैग में बरामद किया गया है।

महिला 2 दिन पहले गायब हो गई थी और अब 6 टुकड़ों में कटा हुआ उसका शव मिला है। मृतक महिला का नाम अनीता चौधरी है। महिला ब्यूटीशियन और प्रॉपर्टी का कार्य करती थी। अनीता 28 अक्टूबर की दोपहर को अपना ब्यूटी पार्लर बंद करके निकली और रात तक घर नहीं लौटी। अनीता के पति मनमोहन चौधरी ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Jodhpur Beautician Murder

27 अक्टूबर से लापता थी महिला

सूत्रों के मुताबिक महिला 27 अक्टूबर को दोपहर करीब 2.30 बजे दुकान को बंद कर बिना बतए कहीं चली गई, जो वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच पुलिस ने अनिता की तलाश शुरू की। पुलिस बाद में मोबाइल लोकेशन और सीडीआर के मार्फत गंगाणा स्थित गुल मोहम्मद के घर पहुंची और उसकी पत्नी से पूछताछ की। इस पर पत्नी ने बताया कि पति ने कहा था कि उसका शव पीछे दफनाया हुआ है।

काफी जांच के बाद पुलिस को अनीता का शव गंगाणा में गुल मोहम्मद के घर के पीछे गहरे गड्ढे में छह टुकड़ों में मिला। पूछताछ में पता चला है कि चांदपोल रोड स्थित बकरा मंडी हाल बोरानाडा थाना क्षेत्र के गंगाणा निवासी गुल मोहम्मद अनीता का पुराना पारिवारिक मित्र था। जिसे अनीता अपना भाई मानती थी। अनीता चौधरी सरदारपुरा बी रोड स्थित अग्रवाल टावर में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

Jodhpur Beautician Murder

बताया जा रहा है कि गुल मोहम्मद की भी इसी टावर में दुकान है। जेसीबी बुलाकर जमीन की खुदाई कराई गई तो प्लास्टिक का कट्टा नजर आया। जिसे बाहर निकलवाया गया तो महिला का टुकड़ों में शव नजर आया। एफएसएल बुलाकर जांच कराई गई। रात को शव एम्स मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका के पति की रिपोर्ट पर सरदारपुरा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

read more – Air India : अमेरिका जाने वाली 60 फ्लाइटें रद्द, हवाई यात्रियों लो लगा बड़ा झटका

Exit mobile version