Jharkhand Politics news
रांची। झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। विश्वासमत के प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े। वहीं इसके खिलाफ 29 वोट पड़े। विधानसभा में मतदान के दौरान 77 विधायक उपस्थित रहे।
झारखंड में 81 सीटें हैं, सरकार बनाने के लिए किसी भी एक दल की 41 विधायकों की जरूरत होती है। सोरेन के पक्ष में 47 वोट पड़े है, मिली जानकारी के मुताबिक निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। बता दे कि चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और बहुमत साबित करने के लिए 5 फरवरी तक अंतिम समय था। उन्होंने आज विश्वासमत पेश किया।
Jharkhand Politics news
सोरेन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है। इसमें हमने उन्हें असफल कर दिया। सोरेन ने कहा, ‘बीजेपी हेमंत सोरेन को झूठे मामलों में फंसाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है’ हम सीएम रहते हुए किए गए उनकी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।
वही झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन ने कहा कि मैं बीजेपी को मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देता हूं, अगर आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा। राजनीति से संन्यास ही नहीं झारखंड छोड़ दूंगा, उन्होंने कहा कि आंसू नहीं बहाऊंगा, उचित समय आने पर सामंती ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। केंद्र की साजिश रचे जाने के बाद राजभवन ने मेरी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभायी।
Jharkhand Politics news
वही इसके जवाब में बीजेपी नेता अमर कुमार बाउरी ने पलटवार करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन जी को पहली बार विधायक से उपमुख्यमंत्री बनाने का काम बीजेपी ने किया। अगर बीजेपी की सरकार नहीं होती तो इतने दिन की सरकार नहीं होती।
कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा है कि यहां के लोगों का भला हो। झारखंड का निर्माण बीजपी ने किया, कानून से ऊपर कोई नहीं है। चंपई सोरेन आप जेल जाने से बचिए, कांग्रेस के साथ रहने से हेमंत सोरेन जेल चले गए।