AB News

Jharkhand Phase 2 Voting : झारखंड की 38 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 31.37% मतदान, मधुपुर में पार्टी के पक्ष में वोट दिला रहा बूथ पर पीठासीन अधिकारी गिरफ्तार

Jharkhand Phase 2 Voting

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के आखिरी और दूसरे चरण में आज 12 जिलों की 38 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। चुनाव आयोग के द्वारा सुबह 11 बजे तक के आंकड़े के अनुसार 38 सीटों पर 31.37% मतदान दर्ज किया गया है। तो वहीं वर्ष 2019 में 66.94% मतदान हुआ था। बता दें कि 14,218 पोलिंस स्टेशन में से 31 बूथों पर शाम 4 बजे मतदान खत्म हो जाएगा।

इसी बीच भाजपा की शिकायत पर देवघर जिले की मधुपुर विधानसभा सीट के बूथ नंबर 111 पर मतदान ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी को पार्टी विशेष के पक्ष में लोगों से मतदान कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच में वह वोटिंग कंपार्टमेंट के नजदीक पाए गए। जो चुनाव आयोग के नियमों के खिलाफ है।

वहीं खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो के भाई और बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुध्न महतो और निर्दलीय उम्मीदवार रोहित यादव के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। मारपीट वोटरों को पर्ची बांटने को लेकर हुई। पुलिस ने सख्ती बरतकर मामले को शांत कराया।

इस चरण में झारखंड के 12 जिलों में 1.23 करोड़ मतदाता 528 उम्मीदवारों में से 38 विधायक चुनेंगे। चुनाव लड़ रहे 528 उम्मीदवारों में 472 पुरुष, 55 महिला और 1 थर्ड जेंडर हैं। मतदान के लिए 14,218 बूथ बनाए गए हैं। 2,414 बूथ शहरी, 11,804 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। 48 यूनिक पोलिंग स्टेशन, 239 बूथ महिलाओं द्वारा संचालित हो रहे हैं। 22 बूथ का संचालन दिव्यांग कर रहे हैं तो वहीं 26 बूथ युवा द्वारा संचालित हो रहे हैं।

read more – Dumper hits ambulance in Pali: तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, महिला 8 फिट उछलकर गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौत

 

 

 

Exit mobile version