AB News

Jharkhand Election 2nd Phase : झारखंड में आज दूसरे चरण में 528 प्रत्याशी की किस्मत लगी दांव पर, 38 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू….

Jharkhand Election 2nd Phase

झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों में आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बता दें कि राज्य में सत्तारूढ़ मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का मुकाबला भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है। बता दें कि झारखण्ड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को सपंन्न हुआ था। वहीं चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को घोषित किया जायेगा।

read more – Maharashtra Assembly Elections : महाराष्ट्र की 288 सीटों में मतदान शुरू, 4136 उम्मीदवारो की साख दांव पर

इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष तथा 55 महिला हैं। गिरिडीह में एक जेंडर प्रत्याशी अश्विनी आंबेडकर भी चुनाव लड़ रही हैं। अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद झारखंड में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आप को बता दें कि दूसरे चरण में बरहेट, गांडेय, हजारीबाग, राजमहल, बोकारो, धनबाद, पाकुड़, बेरमो और जामताड़ा जैसी हॉट सीटे हैं।

Jharkhand Election 2nd Phase

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 12 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस चरण की 38 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 14218 बूथ बनाए गए हैं। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं।

Jharkhand Election 2nd Phase

सभी बूथों में निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

वहीं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. नेहा अरोड़ा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के वेबकास्टिंग द्वारा की जा रही है। सभी बूथों पर अंदर एवं बाहर की ओर कैमरे लगे हैं, जिसकी मानिटरिंग जिला मुख्यालय, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से की जा रही है।

read more – UP/Uttarakhand By-Election 2024 : उत्तर प्रदेश की 9 और उत्तराखंड की एक सीटों के उपचुनाव का मतदान शुरू, यूपी में चुनाव से पहले खत्‍म हुआ बुर्का विवाद….

Exit mobile version