AB News

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड के प्रथम चरण मतदान में कल चंपई सहित छह मंत्रियों के भाग्य का होगा फैसला, 174 पर क्रिमिनल केस

Jharkhand Assembly Election 2024

झारखंड विधानसभा में पहले चरण के चुनाव को लेकर सोमवार 11 नवंबर को प्रचार-प्रसार का शोर थम गया। बता दें कि राज्य में 13 नवंबर को पहले और 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। पहले फेज में राज्य में 43 सीटों पर मतदान किया जाएगा।

इन सीटों पर 13 नवंबर यानि कल वोट डाले जाएंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की 43 सीटों पर कुल 683 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 73 (11%) महिला उम्मीदवार हैं। इस चरण में 683 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल मतदाता द्वारा किया जायेगा।

READ MORE – CG By Election2024 : मतदाता इन 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखा कर सकेंगे मतदान

Jharkhand Assembly Election 2024

पहले चरण में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित छह कैबिनेट मंत्रियों के भाग्य का फैसला होना है। इनमें डॉ. रामेश्वर उरांव, रामदास सोरेन, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, दीपक बिरूआ, और बैद्यानाथ राम शामिल हैं। इनके अलावा सरयू राय, भानू प्रताप शाही, सीपी सिंह, नीरा यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, केएन त्रिपाठी और राजा पीटर जैसे बड़े चेहरे भी चुनावी मैदान में हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहु रश्मि प्रकाश का भी इस चुनाव में किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में हटिया से थर्ड जेंडर उम्मीदवार नगमा रानी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

Jharkhand Assembly Election 2024

174 प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस दर्ज

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले फेज में 683 कैंडिटेट्स मैदान में है। इनमें से 43 महिला उम्मीदवार हैं। 235 करोड़पति हैं, जबकि 174 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, 682 में से 26% यानी 174 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं, 19% यानी 127 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। 4 प्रत्याशियों पर हत्या का केस दर्ज है। वहीं, 40 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। 11 प्रत्याशियों ने महिलाओं के ऊपर अत्याचार से संबंधित मामले घोषित किए हैं।

Jharkhand Assembly Election 2024

कितने करोड़पति प्रत्याशी मैदान में?

विधानसभा के पहले चरण के चुनाव ने उतरे 682 प्रत्याशियों में से 34 फीसदी यानी 235 प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं 63 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच करोड़ या इससे ज्यादा है। 78 उम्मीदवारों के पास दो से पांच करोड़ के बीच है। 50 लाख से दो करोड़ की संपत्ति वाले 198 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे उम्मीदवार जिनकी दौलत 10 लाख से 50 लाख है उनकी संख्या 199 है। 144 प्रत्याशियों की संपत्ति 10 लाख से कम की है।

झारखंड में पहले फेज में किन सीटों पर होगा मतदान

पहले चरण की सीटों में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा. बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं।

READ MORE – champion trophy 2025: पाकिस्तान के हाथ से फिसल सकती है चैंपियन ट्राफी की मेजबानी, टीम इंडिया ने किया खेलने से इनकार

 

Exit mobile version