spot_img
Sunday, June 29, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 35 प्रत्याशियों की सूची, देखिये किसे कहा से मिला टिकिट

Jharkhand Assembly Election 2024

झारखंड। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने 35 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर की है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बरहेट से, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय और हेमंत के भाई बसंत सोरेन को दुमका से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि इंडिया गठबंधन के तहत झारखंड में जेएमएम 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

read more – IIT Delhi Student Suicide : दिल्ली IIT के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस ने झारखंड के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस लिस्ट में जामताड़ा से इरफान अंसारी, जरमुंडी से बादल पत्रलेख, पोरैयाहाट से प्रदीप यादव, महागामा से दीपिका पांडे सिंह और लोहरदगा से रामेश्वर ओरांव का नाम था।

Jharkhand Assembly Election 2024

वहीं कांग्रेस ने अंबा प्रसाद साहू को बड़कागांव, कुमार जयमंगल को बेरमो, पूर्णिमा नीरज सिंह को झरिया, बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर पश्चिम, राजेश कच्छप को खिजरी, शिल्पी नेहा तिर्की को मांडर, भूषण बारा को सिमडेगा, नमन विकास कोंगारी को कोलेबिरा और मनिका से रामचन्द्र सिंह को टिकट दिया है।

बता दें कि झारखंड में दो चरणों में विधानसभा की कुल 81 सीटों पर मतदान होने हैं। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी। तो वहीं 20 नवंबर को दूसरे चरण में बची हुईं 38 सीटों पर मतदान किया जायेगा। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। झारखंड में मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच माना जा रहा है।

read more – Heavy rain in Karnataka: बेंगलुरु में भारी बारिश से 7 मंजिला इमारत गिरी, 5 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.