Jharkhand Assembly Election 2024
झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। एक ओर जहा बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। ऐसे में बीजेपी को ठीक चुनाव के पहले बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक दुमका में जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन को हराने वाली बीजेपी की पूर्व विधायक लुईस मरांडी और कुणाल सारंगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शामिल हो गए।
read more – Chhattisgarh News : 1 नवम्बर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर लगी रोक, जानिए क्या है इसकी वजह
उनके अलावा आधा दर्जन दिग्गज बीजेपी नेताओं ने भी पार्टी का दामन छोड़ दिया है। बता दें कि बीजेपी ने लुईस मरांडी को बरेहट सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने जेएमएम का दामन थाम लिया था। खबरों के मुताबिक लुईस मरांडी दुमका सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं। लेकिन बीजेपी ने यहां से सुनील सोरेन को मौका दिया है।
Jharkhand Assembly Election 2024
लुईस के अलावा सरायकेला से बीजेपी के पूर्व उम्मीदवार गणेश महली, पूर्व उम्मीदवार कुणाल षाडंगी, बास्को बेहरा, लक्ष्मण टुडू और बारी मुर्मू का नाम शामिल हैं। इसके अलावा चुन्ना सिंह भी जेएमएम में शामिल हो सकते हैं। वे भी टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे हैं।

बता दें कि लुईस मरांडी ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। वो सोमवार (21 अक्टूबर) को सीएम हेमंत सोरेन के रांची स्थित आवास पर पहुंच कर JMM का दामन थाम लिया है। पूर्व मंत्री और पूर्व भाजपा विधायक लुईस मरांडी ने 2014 में दुमका से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5,262 मतों के अंतर से हराया था। सोरेन ने 2019 में 13,188 वोटों के अंतर से सीट जीती थी।
Jharkhand Assembly Election 2024
लुइस के झामुमो में शामिल होने के तुरंत बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका पार्टी में स्वागत किया। सोरेन ने एक्स पर लिखा, ‘हम पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता आदरणीय लुइस मरांडी जी का जेएमएम परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं।

बताया जा रहा है कि JMM झारखंड की जामा विधानसभा सीट से लुईस मरांडी को टिकट दे सकती है। लुईस मरांडी झारखंड की दुमका सीट से तीन दफा चुनाव लड़ चुकी है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
read more – Raipur South by-election : BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, सीएम साय सहित 40 दिगज्जों के नाम शामिल

