spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Jashpur Rape News : बड़ी मां के समर्थन से नाबालिग के साथ घिनौना अपराध, बेटी की चीखें सुनकर भी बड़ी मां ने आंखें मूंद ली, जशपुर की दर्दनाक घटना!

Jashpur Rape News

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम जशपुर जिले में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। खबरो से मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक महिला अपनी छोटी बहन की बेटी से युवक से दुष्कर्म कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

read more – SRH vs PBKS : अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में जड़ा तीसरा सबसे बड़ा स्कोर, बनाए कई रिकॉर्ड्स!

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता से कहा कि ये अच्छा लड़का है, इसी से तुम्हारी शादी कराया जायेगा, किसी को मत बताना। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Jashpur Rape News

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता और उसकी बड़ी मां अगल-बगल के कमरे में सो रहे थे, इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन नाबालिग की बड़ी मां बचाने नहीं आई। पीड़िता ने अपनी मौसी को सारी जानकारी देते हुए बताया कि राहुल नाम का लड़का उसे लगातार दुष्कर्म कर रहा था और उसकी बड़ी मां भी इसमें उसकी मदद कर रही थी।

इसके बाद, पीड़िता की मौसी ने 10 अप्रैल को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों (लड़का और पीड़िता की बड़ी मां) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने व उनके खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने से दोनों न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Jashpur Rape News

दुर्ग में हुआ था बच्ची से रेप

बता दें हाल कि ही में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छह साल की एक बच्ची की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जल्द जांच के लिए आठ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

read more – BABA BHIMRAO AMBEDKAR JAYANTI : डॉ. अंबेडकर जयंती पर BJP का सेवा और संकल्प अभियान शुरू, रायपुर से उठी बड़ी पहल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.