January Holiday List 2025 :  जानिए नए साल में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

January Holiday List 2025 : जानिए नए साल में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

January Holiday List 2025

रायपुर। नया साल आते ही, भारत भर के छात्र जनवरी की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। 1 जनवरी, यानी नए साल के दिन से ही छुट्टियों की शुरुआत हो जाती है। नए साल का जश्न स्कूलों में छुट्टी के साथ मनेगा। वहीं 01 जनवरी 2025 को कई ऑफिस भी बंद रहेंगे। वहीं साल के पहले महीने यानी जनवरी 2025 में स्कूल-कॉलेज के बच्चों को भरपूर छुट्टियां मिलने वाली हैं। वहीं उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में साल 2025 की शुरुआत विंटर वेकेशन के साथ होगी।

read more – BJP presidents Names Announcement : बीजेपी के नए जिला अध्यक्षों का हुआ चयन, आज हो सकती है घोषणा

January Holiday List 2025

जनवरी में विशेष छुट्टियां

इस महीने के दूसरे सप्ताह में 11 जनवरी को शनिवार है। इसके बाद, 12 जनवरी को रविवार है और फिर 13 जनवरी को लोहड़ी और 14 जनवरी को मकर सक्रांति की छुट्टी होगी। इस तरह से 10 से 14 जनवरी तक लंबी छुट्टी मिलने वाली है। वहीं 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर अधिकतर स्कूल बंद रहेंगे।

स्टूडेंट्स और ऑफिस प्रोफेशनल्स इस दिन छुट्टी का उपयोग कर 17, 18 और 19 जनवरी को लॉन्ग वीकेंड के रूप में प्लान बना सकते हैं। इसके बाद, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अवकाश रहेगा। हालांकि, यह दिन रविवार पड़ने के कारण इसका खास लाभ नहीं मिलेगा।

January Holiday List 2025

पूरे साल मिलने वाली छु्टियों की लिस्ट
  • 1 जनवरी (बुधवार)- नए साल का दिन
  • 6 जनवरी (सोमवार)- गुरु गोविंद सिंह जयंती
  • 14 जनवरी (मंगलवार)- पोंगल
  • 14 जनवरी (मंगलवार)- मकर संक्रांति
  • 14 जनवरी (मंगलवार)- हज़रत अली का जन्मदिन
  • 26 जनवरी (रविवार)- गणतंत्र दिवस राजपत्रित अवकाश
  • 2 फरवरी (रविवार)- वसंत पंचमी
  • 12 फरवरी (बुधवार)- गुरु रविदास जयंती
  • 26 फरवरी (बुधवार)- महा शिवरात्रि/शिवरात्रि
  • 13 मार्च (गुरुवार)- होलिका दहन
  • 14 मार्च (शुक्रवार)- होली
  • 31 मार्च (रविवार)- रमज़ान ईद/ईद-उल-फितर (अस्थायी तिथि)
  • 6 अप्रैल (रविवार)- रामनवमी
  • 10 अप्रैल (गुरुवार)- महावीर जयंती
  • 18 अप्रैल (शुक्रवार)- गुड फ्राइडे
  • 12 मई (सोमवार)-बुद्ध पूर्णिमा
  • 07 जून, (शनिवार) ईद-उल-अजहा (बकरीद)
  • 9 अगस्त (शनिवार)- रक्षा बंधन (राखी)
  • 15 अगस्त (शुक्रवार)- स्वतंत्रता दिवस
  • 15 अगस्त (शुक्रवार)- जन्माष्टमी
  • 5 सितंबर (शुक्रवार)- ओणम
  • 1 अक्टूबर (बुधवार)- महानवमी
  • 2 अक्टूबर (गुरुवार)- महात्मा गांधी जयंती
  • 2 अक्टूबर (गुरुवार)- दशहरा
  • 10 अक्टूबर (शुक्रवार)- करक चतुर्थी (करवा चौथ)
  • 20 अक्टूबर (सोमवार)- नरक चतुर्दशी
  • 20 अक्टूबर (सोमवार)- दिवाली/दीपावली
  • 22 अक्टूबर (बुधवार)- गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर (गुरुवार)- भाई दूज
  • 28 अक्टूबर (मंगलवार)- छठ पूजा
  • 5 नवंबर (बुधवार)- गुरु नानक जयंती
  • 24 नवंबर (सोमवार)- गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस
  • 25 दिसंबर (गुरुवार)- क्रिसमस
  • अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर में भी सबको बंपर छुट्टियां मिलेगी.

read more – Uttar Pradesh Murder Case : साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में सामूहिक हत्याकांड, बेटे ने मां सहित 4 बहनों को दी दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला

 

 

Breaking News National News and Politics राज्य खबर स्पेशल