Janmashtami celebration turns tragic: हैदराबाद (तेलंगाना)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लासपूर्ण उत्सव रविवार की रात उस समय मातम में बदल गया, जब रामंतापुर के गोपालनगर इलाके में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान रथ हाईटेंशन बिजली तारों से टकरा गया। इससे रथ में करंट फैल गया और उसमें शामिल 5 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

Janmashtami celebration turns tragic: घायलों में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के निजी सुरक्षा अधिकारी (गनमैन) भी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रविवार देर रात लगभग 12 बजे का है, जब श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाल रहे थे।
कैसे हुआ हादसा?
Janmashtami celebration turns tragic: जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान एक रथ ऊंचा था और गोपालनगर क्षेत्र में स्थित हाई वोल्टेज बिजली तारों के नीचे से निकाला जा रहा था। अचानक रथ तारों से टकरा गया, जिससे उसमें तेज करंट दौड़ गया और उस पर सवार श्रद्धालु चपेट में आ गए। हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

मारे गए श्रद्धालुओं की पहचान
Janmashtami celebration turns tragic: इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की पहचान श्रीकृष्ण (21 वर्ष), श्रीकांत रेड्डी (35 वर्ष), सुरेश (34 वर्ष), रुद्र विकास (39 वर्ष), राजेंद्र रेड्डी (45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और परिजनों को सूचना दे दी गई है। शोकग्रस्त परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस हादसे में चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। साथ ही, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी के गनमैन को भी गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में है और घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच, लापरवाही पर उठे सवाल
Janmashtami celebration turns tragic: घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा इंतज़ामों में भारी लापरवाही सामने आई है। बता दें कि, ना तो बिजली विभाग द्वारा शोभायात्रा के रास्ते में ऊँचे तारों को लेकर कोई अलर्ट जारी किया गया था , और ना ही आयोजकों ने ऊँचे रथों की ऊँचाई मापने या अनुमति लेने की कोई सावधानी बरती थी। रामंतापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है। आयोजकों की भूमिका भी जांच के घेरे में है।
प्रशासन से जवाब तलब, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Janmashtami celebration turns tragic: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसा पावन पर्व, जो आमतौर पर उल्लास, भक्ति और रथ यात्राओं से भरा होता है, इस बार गहरे दुख और पीड़ा के साथ गुजर गया। हादसे के बाद गोपालनगर समेत पूरे हैदराबाद में शोक की लहर फैल गई है। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने हादसे पर दुख और आक्रोश दोनों जताया है। स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बिजली विभाग और शोभायात्रा आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

