Janjgir Champa’s ASI suspended
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में ASI फूलेश्वर सिंह सिदार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ASI वर्दी में आर्केस्ट्रा बार में लड़कियों के साथ नाच रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, ASI फूलेश्वर सिंह सिदार 30 सितंबर की रात नाइट ड्यूटी पर थे जब उन्हें सूचना मिली कि ग्राम सोनादह में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया जा रहा है और तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे हैं। उन्होंने एक आरक्षक के साथ मौके पर पहुंचकर ऑर्केस्ट्रा को बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन वहां वर्दी में ही लड़कियों के साथ नाचने लगे।
Janjgir Champa’s ASI suspended
ASI ने ड्यूटी में लड़कियों के साथ किया डांस
ASI फूलेश्वर सिंह (50), जो बिर्रा थाना में तैनात हैं, का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे ड्यूटी के दौरान लड़कियों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आस-पास बैठे लोग उन पर हंसते भी दिख रहे हैं। इस अनुशासनहीनता के चलते पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।
SP ने किया सस्पेंड
ASI फूलेश्वर सिंह सिदार ने ड्यूटी के दौरान वर्दी में रहते हुए लड़कियों के साथ डांस कर अनुशासनहीनता की है। इसी कारण उन्हें सस्पेंड कर रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा से अटैच किया गया है।

