spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Bharatmala Project Scam : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में बड़ा खुलासा…! EOW की विशेष कोर्ट में 7600 पन्नों का चालान पेश…यहां देखें Video

रायपुर, 13 अक्टूबर। Bharatmala Project Scam : छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW)...

Latest Posts

Jamui Viral News : चाची बनी दुल्हन, भतीजे से रचाई शादी – पति की मौजूदगी में लिखा प्रेम का नया अध्याय!

Jamui Viral News

रिश्तों की सीमाएं लांघा प्यार, पति की मौजूदगी में चाची ने रचाई भतीजे से शादी

जमुई। बिहार के जमुई जिले के सिकहरिया गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने ही गांव के युवक से प्रेम विवाह कर लिया, जो समाजिक रूप से उसके लिए भतीजे समान था। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि इस शादी के वक्त उसका पहला पति भी मौजूद था।

read more – IMD Weather Update : देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली से लेकर दक्षिण तक बारिश का असर, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

राजीव नगर, पटना की रहने वाली आयुषी कुमारी की शादी 2021 में विशाल दुबे से हुई थी। यह रिश्ता एक सामान्य गृहस्थ जीवन की तरह शुरू हुआ, और दोनों को एक बेटी भी हुई। लेकिन शादी के दो साल बाद आयुषी का दिल गांव के ही युवक सचिन दुबे पर आ गया, जो पड़ोसी होने के साथ-साथ रिश्ते में भतीजा लगता है।

Jamui Viral News

सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई बातचीत ने धीरे-धीरे गहरा रूप ले लिया। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे और एक-दूसरे के लिए सबकुछ बन बैठे। दो साल तक यह रिश्ता समाज और परिवार से छुपा रहा, लेकिन फिर एक दिन ऐसा आया जब प्यार ने मर्यादा की सीमा लांघ दी।

15 जून को आयुषी अपने पति और बच्ची को छोड़कर सचिन के साथ फरार हो गई। पति विशाल ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन जल्दी ही मामला एक नई दिशा में मुड़ गया। आयुषी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी और बेटी को अपने साथ रखने से भी इनकार कर दिया।

शुक्रवार की शाम गांव के मंदिर में आयुषी ने सचिन से शादी कर ली। इस शादी में दोनों के परिजन और खुद विशाल दुबे भी मौजूद थे। आयुषी ने सबके सामने एलान किया कि उसका अब सच्चा जीवनसाथी सचिन ही है और वही अब उसका सबकुछ है।

Jamui Viral News

सचिन ने भी खुलकर अपने प्यार को कबूलते हुए कहा कि वह दो साल से आयुषी को चाहता है और अब इस रिश्ते को नाम मिल गया है। वह उसे जीवनभर खुश रखेगा। वहीं, पहले पति विशाल ने कहा कि अगर आयुषी की खुशी इसी में है, तो वह उसे नहीं रोकेगा। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कभी आयुषी पर अत्याचार किया था, उल्टा आरोप लगाया कि आयुषी ही उनकी मां और बेटी के साथ दुर्व्यवहार करती थी।

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल गया। जहां एक ओर कुछ लोग इसे प्यार की जीत बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसे सामाजिक मर्यादा का हनन मानते हुए सवाल खड़े कर रहे हैं।

यह घटना सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि उन रिश्तों पर बहस बन गई है जिन्हें समाज अब तक ‘अछूत’ मानता आया है। क्या ये सच्चा प्यार है, या रिश्तों के नाम पर जुनून की एक खतरनाक उड़ान? जवाब हर किसी के अपने-अपने नजरिए में है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.