Jammu Kashmir Terrorist Encounter : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, जवानों को मिली बड़ी सफलता, 2 जवान भी शहीद

Jammu Kashmir Terrorist Encounter : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, जवानों को मिली बड़ी सफलता, 2 जवान भी शहीद

Jammu Kashmir Terrorist Encounter

कुलगाम। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदरगाम और चिन्नीगाम इलाके में शनिवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने एनकाउंटर में 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है। तो वही सेना के 2 जवान भी वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी शिनाख्त लांस नायक प्रदीप नैन और हवलदार राज कुमार के रूप में हुई है।

4 आतंकियों की लाशें ड्रोन कैमरे में कैप्चर हुईं। चारों शव एक ही जगह पर पड़े मिले। मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के बताए जा रहे हैं। मरने वालों में डीविजन कमांडर फारूक नल्ली भी शामिल है। इलाके में अब भी गोलीबारी जारी है। गोलीबारी अभी भी जारी होने के कारण शव अभी बरामद नहीं किया जा सका है।

Jammu Kashmir Terrorist Encounter

मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को इलाके में लश्कर के आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ वाले इलाकों की घेराबंदी कर दी है, साथ ही जनता की सुरक्षा के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात कर दिए हैं।

जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई करने पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने शुरू कर दिए। सुरक्षाबल के जवान इसी ग्रेनेड घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

मुठभेड़ स्थल का दौरा करने वाले कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IG) वी.के. बिरधी ने कहा कि अभियान अभी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के शव देखे गए हैं, लेकिन मुठभेड़ अभी समाप्त नहीं हुई है।

Breaking News National News and Politics