Jalgaon Clash : महाराष्ट्र के जलगांव में हार्न बजाने पर मचा बवाल, जलाई गयी दुकानें और गाड़ियां, आगजनी और हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू….

Jalgaon Clash : महाराष्ट्र के जलगांव में हार्न बजाने पर मचा बवाल, जलाई गयी दुकानें और गाड़ियां, आगजनी और हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू….

Jalgaon Clash

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव में दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी का मामला सामने आया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर की रात पथराव और आगजनी की घटना हुई। विवाद इसलिए हुआ क्योंकि मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रही गाड़ी के ड्राइवर ने हॉर्न बजाया और एक गाड़ी को ओवरटेक किया। वहीं पलाढ़ी गांव के कुछ युवाओं और शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली थी।

इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पलाढ़ी गांव में पथराव और आगजनी की घटना को अंजाम को दिया। इस घटना में लगभग 12 से 15 दुकानें जल गईं हैं। वहीं शुरूआती जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पलाधी गांव में मंगलवार रात पथराव और आगजनी की घटना हुई। दोनों गुटों के बीच विवाद तब पनपा जब मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रहे गाड़ी ड्राइवर ने हॉर्न बजाया, जिससे लोग नाराज हो गए।

हॉर्न बजाने पर गांववाले और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान बवाल बढ़ गया और गुस्साई भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। कुछ ही देर में हालात बेकाबू हो गए। जिसके बाद दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई और जमकर गोलीबारी हुई। वहीं हिंसा की जानकारी मिलते ही जलगांव के विभिन्न इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस घटना में पुलिस ने करीब 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

read more – January Holiday List 2025 : जानिए नए साल में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Breaking News National News and Politics