spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Big Blow : नक्सल संगठन को बड़ा झटका…! सीसी सदस्य सोनू दादा सहित 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर, 14 अक्टूबर। Big Blow : गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को अब तक का सबसे बड़ा सफलता मिली है। खबर है कि...

Latest Posts

Jagdalpur Crime News : जगदलपुर में घटित हुयी दिल दहला देने वाली घटना, जमीन विवाद के कारण दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

Jagdalpur Crime News

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। यहां जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर बकावंड विकासखंड के ग्राम इरिकपाल में दो आदिवासी परिवारों के बीच जमीन विवाद में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इरिकपाल का है।

मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक शंभूनाथ कश्यप और स्वर्गीय पूरन सिंह के परिवार के बीच कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच आए दिन मारपीट लड़ाई-झगड़ा हुआ करता था। मंगलवार 11 जून को भी दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर से विवाद हुआ।

Jagdalpur Crime News

दूसरे पक्ष के लोग योगेश के घर पहुंच गए। स्व. पूरन सिंह के परिवार के लोगों ने खेत में जाकर वहां काम कर रहे सगे भाइयों योगेश कश्यप (32 वर्ष) और शेखर कश्यप (25 वर्ष) को धारदार हथियारों फरसा, कुल्हाड़ी से काट डाला। हमलावरों की संख्या 10 से 12 बताई गई है।

हत्यारों के सिर पर खून इस तरह सवार था कि दोनों भाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर हमला किया गया। इस दिल दहला देने वाले जघन्य हत्याकांड की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक गांव पहुंचकर स्थिति को सँभालने में जुट गए। शाम को शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस की आधा दर्जन से अधिक टीमें लगाई गई हैं। इरिकपाल से ओडिशा राज्य की सीमा समीप है इसलिए आरोपितों के ओडिशा की ओर भागने की संभावना जताई जा रही है।

read more – DODA TERRORIST ATTACK : जम्मू-कश्मीर में रियासी और कठुआ के बाद अब डोडा में सेना की चौकी पर आतंकवादियों का हमला, 1 आतंकवादी ढेर, 5 जवान और एक पुलिस अफसर घायल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.