Jagannath Rath Yatra : ओडिशा के गुंडीचा मंदिर में सेवादारों पर गिरी भगवान बलभद्र की मूर्ति, 9 घायल

Jagannath Rath Yatra : ओडिशा के गुंडीचा मंदिर में सेवादारों पर गिरी भगवान बलभद्र की मूर्ति, 9 घायल

Jagannath Rath Yatra

पुरी। ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा समारोह के बाद भगवान बलभद्र की मूर्ति गिरने से 9 सेवक घायल हो गए। यह घटना मंगलवार रात करीब 9.30 बजे हुई। जब भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की मूर्तियों को रथों से अदापा मंडप में ले जाया जा रहा था।

गुंडीचा मंदिर में मंगलवार की रात एक हादसा हो गया, जिसमें भगवान बलभद्र की मूर्ति सेवादारों पर गिर गई। इसमें 9 सेवादार घायल हो गए।

पुरी में रथ यात्रा रविवार शाम को शुरू हुई और सोमवार सुबह फिर से शुरू होकर दोपहर में खत्म हुई। हजारों लोग रथ खींचने में शामिल हुए, जबकि लाखों श्रद्धालु सड़क किनारे से जुलूस को देख रहे थे। देवताओं को एक सप्ताह के लिए गुंडीचा मंदिर में रखा गया है।

दरअसल, हर साल ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ को स्नान करवाया जाता है। इसके बाद वे बीमार हो जाते हैं और आषाढ़ कृष्ण पक्ष के 15 दिनों तक बीमार रहते हैं, इस दौरान वे दर्शन नहीं देते।

read more –  UNNAO ACCIDENT : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस की दूध के टैंकर से जोरदार भिड़ंत, दो महिलाओं और एक बच्चे सहित 18 की मौत, 30 घायल

Breaking News Religion