AB News

ISRO launches satellite: स्पेसएक्स ने ISRO के सैटेलाइट GSAT-N2 को किया लॉन्च, मिलेगी हाईस्पीड इंटरनेट, देखे VIDEO

ISRO launches satellite

नई दिल्ली। एलन मस्क की स्वामित्व वाली कंपनी स्पेसएक्स ने मंगलवार(18 नवंबर) को फ्लोरिडा के कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से इसरो के संचार उपग्रह GSAT-N2 को लॉन्च किया है। इस सैटेलाइट को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट का उपयोग करके लॉन्च किया गया। बता दें कि यह सैटेलाइट भारत की दूरदराज इलाकों में हाईस्पीड ब्रॉडबैंड और इंटरनेट की सेवाएं देगा।

जानकारी के मुताबिक, इस सैटेलाइट से देश में दूरदराज इलाकोंं में ब्रॉडबैंड सेवा मिलेगी। इसके अलावा  फ्लाइट में यात्रा के दौरान हाई स्पीड इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे। GSAT-N2 सैटेलाइट का वजन 4700 किलोग्राम है। वही इस सैटेलाइ को 14 साल के लिए रवाना किया गया है। बता दें कि GSAT-N2  का पुराना नाम GSAT-20 है।

 

Exit mobile version