Israel Attacks Gaza : गाजा में इजरायल ने किया हवाई हमला, 33 लोगों की मौत, कई घायल

Israel Attacks Gaza : गाजा में इजरायल ने किया हवाई हमला, 33 लोगों की मौत, कई घायल

Israel Attacks Gaza

इजरायल ने गाजा पर फिर से हवाई हमला किया है, जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई और कई के घायल होने की खबर मिली हैं। बता दें कि यह हमला एक लंबे समय से चल रहे इजरायल-हमास संघर्ष का हिस्सा है, जिसमें इजरायली सेना ने कथित तौर पर हमास के ठिकानों को निशाना बनाया है।

इस घटना ने एक बार फिर से इस क्षेत्र में मानवीय संकट को उजागर किया है, जहां नागरिक आबादी बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रही है। तो वहीं इससे पहले उसने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए ताल अल-जातर शिविर पर हमले के बाद 22 लोगों की मौत और 70 लोगों के घायल होने की बात दर्ज की थी।

Israel Attacks Gaza

गाजा की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, शुक्रवार की रात इजराइली हमले में एक शरणार्थी शिविर में 33 लोग मारे गे गए है। एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बस्सल ने इस खबर की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि दर्जनों की संख्या में लोग घायल हुए है। वहीं अल-अवदा अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि इससे पहले उसने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए ताल अल-जातर शिविर पर हमले के बाद 22 लोगों की मौत और 70 लोगों के घायल होने की बात दर्ज की थी।

उत्तरी गाजा को खाली करने का आदेश

इजराइल ने गाजा सिटी समेत उत्तरी गाजा को पूरी तरह से खाली करने का दबाव डाला है, जहां उसके अनुसार आतंकवादी पुन: संगठित हो गए हैं, सेना ने शनिवार को पुष्टि की कि इजराइल ने अस्पतालों को भी खाली करने का आदेश दिया है, लेकिन इसके लिए कोई समयसीमा नहीं दी गई है।

 

Breaking News International News and Politics