spot_img
Friday, October 17, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

IRAQI TIKTOK STAR : बगदाद में इराकी टिकटॉक स्टार ओम फहद की गोली मारकर की गई हत्या, लाइव वीडियो हुआ वायरल

IRAQI TIKTOK STAR

बगदाद। इराकी टिकटॉक स्टार ओम फहद की पूर्वी बगदाद के जोयौना में उनके घर के बाहर देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर एक मोटरसाइकिल पर काले कपड़े और हेलमेट पहनकर आया और एक काली एसयूवी की के पास जाकर अंदर कार बैठी ओम फहद को गोली दी। अल जजीरा ने बताया कि इस हत्याकांड की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।

 

read more – SACHIN PILOT IN KORBA : ऊर्जाधानी कोरबा के रजगामार में 28 अप्रैल को कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

आपको बता दें कि ओम फहद, जिनका असली नाम गुफरान सावादी है, वह पॉप संगीत पर नृत्य करते हुए टिकटॉक पर वीडियो बना कर साझा करती थी। उनके लगभग 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इससे पहले फरवरी 2023 में उसे एक अदालत द्वारा छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। अदालत ने माना था कि उनके वीडियो में अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया था। उनके कुछ वीडियो को दस लाख से अधिक बार देखा गया था।

IRAQI TIKTOK STAR

जनवरी 2023 में इराकी आंतरिक मंत्रालय द्वारा इराकी समाज में “नैतिकता और पारिवारिक परंपराओं” की रक्षा का हवाला देते हुए ओम फहद जैसे प्रभावशाली लोगों के ऑनलाइन पोस्ट की जांच के लिए एक समिति का गठन किया था।

ओम फहद पहले इराकी प्रभावशाली व्यक्ति नहीं हैं जिनकी गोली मर कर हत्या की गई। इससे पहले 23 वर्षीय टिकटॉकर नूर अलसफ़र की सितंबर 2023 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिनके हज़ारों फॉलोअर्स थे। 22 वर्षीय मॉडल और प्रभावशाली व्यक्ति तारा फारेस की 2018 में बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इराक में “ऑनर किलिंग” भी देखी गई हैं, जिसमें 22 वर्षीय यूट्यूब स्टार तिबा अल-अली की पिछले जनवरी में उसके पिता द्वारा गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

read more – HEATWAVE ALERT : मौसम विभाग ने दी इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी, जानिए आपके शहर का क्या है? हाल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.