Iran vs Israel : ईरान ने किया इजराइल पर अटैक की बड़ी तैयारी, अमेरिका को दी चेतावनी

Iran vs Israel : ईरान ने किया इजराइल पर अटैक की बड़ी तैयारी, अमेरिका को दी चेतावनी

Iran vs Israel

इजराइल और हमास के बीच हो रहे जंग में अब इसमें ईरान भी कूदने वाला है। ईरान ने इजराइल पर हमला करने का मन बना लिया है। मीडिया से मिली जानकारी अनुसार, ईरान ने वॉशिंगटन को एक लिखित संदेश भेजा है। जिसमे ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका को बीच में नहीं आना चाहिए और नेतन्याहू के जाल में नहीं फंसना चाहिए।

दरअसल हाल ही में सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था। ईरान ने इसका आरोप इस्राइल पर लगाया है। इसी हमले के जवाब में ईरान, इस्राइल के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

ईरानी राष्ट्रपति के राजनीतिक मामलों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद जमशीदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि अमेरिका को बीच में नहीं आना चाहिए ताकि वह हमले की चपेट में न आ जाए। जमशीदी ने कहा कि अमेरिका ने ईरान से कहा है कि वह अमेरिकी ठिकानों को निशाना न बनाए। हालांकि अमेरिका ने अभी तक ईरान के संदेश पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

READ MORE – RAIPUR TRANSFORMER BLAST : रायपुर में बिजली विभाग गोदाम में 1500 ट्रांसफॉर्मर जलकर राख, CM साय ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित लोगों को मिलेगा मुआवजा-रायपुर कलेक्टर

Iran vs Israel

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, ईरान की चेतावनी के बाद अमेरिका भी हाई अलर्ट पर है और इस्राइल में अपने ठिकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। बीते दिनों सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था। इस हमले में ईरानी सेना के एक वरिष्ठ जनरल समेत 13 लोग मारे गए थे। ईरान इस हमले का आरोप इस्राइल पर लगा रहा है, लेकिन इस्राइल ने आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

हालांकि, अमेरिका का दावा कि वह ईरानी दूतावास पर हुए हमले में शामिल नहीं था। अमेरिका को इजराइल के युद्ध अपराधों में साथ देने के बाद इजराइल पर जवाबी कार्रवाई की वजह से अपनी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने का डर सता रहा है। क्योंकि जंग के बाद से इराक, सीरिया और लाल सागर में अमेरिकी संपत्ती को निशाना बनाया जा चुका है।

 

 

Breaking News International News and Politics राज्य खबर