spot_img
Thursday, June 26, 2025

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away पद्म श्री सम्मानित जाने माने कवि सुरेन्द्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, सुनाते थे अपनी ही...

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away रायपुर। पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार 26 जून 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने ACI में...

Latest Posts

IPS ARUN DEV GAUTAM : IPS अरुण देव गौतम होंगे प्रदेश के नए DGP, वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा की अगस्त में रिटायरमेन्ट

IPS ARUN DEV GAUTAM

रायपुर। अशोक जुनेजा अगस्त के पहले हफ्ते में ही रिटायर हो रहे हैं। जिसके बाद IPS अरुण देव गौतम होंगे छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी। साय सरकार के आने के बाद पुलिस में शीर्ष स्तर पर यह पहला बदलाव होगा। लेकिन जुनेजा को भूपेश सरकार ने सेवावृद्धि देकर पद पर बनाए रखा था।

गौतम 1992 बैच के आईपीएस अफसर हैं। सूत्रों के मुताबिक एडीजी स्तर के तीन अफसरों के नामों पर चर्चा हो रही है। गौतम के साथ ही 1992 बैच के आईपीएस अफसर पवन देव भी हैं। इस लिस्ट में उनके बाद 1994 बैच के आईपीएस हिमांशु गुप्ता का नाम है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य रूप से गौतम और गुप्ता दो प्रमुख दावेदार हैं। पर वरिष्ठता को देखते हुए गौतम का नाम पहले नंबर पर लिया जा रहा है।

राज्य सरकार की ओर से पहले केंद्र सरकार को अधिकारियों के नाम का पैनल भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद डीजीपी का नाम फाइनल होगा। इससे पहले केंद्र सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर चयनित पैनल के नाम भेजेगी। संकेत हैं कि राज्य सरकार गौतम के नाम पर जा सकती है, क्योंकि उनके साथ किसी प्रकार का विवाद नहीं जुड़ा है और उन्हें ईमानदार अफसर के तौर पर देखा जाता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.