International Forests Day
रायपुर। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे विधानसभा के समिति कक्ष में शुरू होगा।
संगोष्ठी में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी विधायक भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस की थीम “फॉरेस्ट एंड फूड” (वन और खाद्य) रखी गई है। संगोष्ठी में खाद्य सुरक्षा, पोषण तथा आजीविकोपार्जन में वनों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह कार्यक्रम वनों के संरक्षण एवं उनके सतत उपयोग के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
International Forests Day
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2012 में वनों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के रूप में घोषित किया गया था।
यह कार्यक्रम वनों के महत्व को समझने, उनके संरक्षण के तरीकों और वनवासियों व वनों पर निर्भर समुदायों के जीवन में सुधार के उपायों पर चर्चा का माध्यम बनेगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में वनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण हेतु प्रेरित करना है।
READ MORE – BJP Meeting : रायपुर में आज भाजपा की बड़ी बैठक, निकाय चुनाव की जीत का होगा जश्न