Indira Singh Passed Away
सरगुजा राजघराने के मुखिया और छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे करीब छह माह से कैंसर से पीड़ित थीं। इनका इलाज दिल्ली एवं मुंबई के अस्पतालों में चल रहा था। बड़े चिकित्सा संस्थानो में भी स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ तो 13 जून को मुंबई से अंबिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया। थोड़ी देर में इंदिरा सिंह का अंतिम संस्कार रानी तालाब, अंबिकापुर में किया जाएगा। इंदिरा सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य राजनेताओं ने शोक जताया है।
इंदिरा सिंह का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इंदिरा सिंह करीब छह माह से कैंसर से पीड़ित थीं। उन्हें उपचार के लिए मेदांता हास्पिटल दिल्ली में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें कैंसर की पुष्टि होने पर मुंबई के प्रमुख अस्पताल में दाखिल किया गया था। इनके निधन से सरगुजा राजपरिवार व सरगुजा में शोक का माहौल है।
इंदिरा सिंह के उपचार के दौरान टीएस सिंहदेव लगातार उनके साथ रहे। विधानसभा चुनाव के बाद टीएस सिंहदेव कुछ ही समय अंबिकापुर और छत्तीसगढ़ में दे सके। राजनीति में अक्सर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव उनसे सलाह मशवरालिया करते थे। स्वभाव से काफी नरम व कम बोलने के कारण स्वर्गीय इंदिरा सिंह देव कुछ ही मौके पर ही बोलते दिखाई पड़ती थे। इंदिरा सिंह को किताबे पढ़ने का बहुत शौक था। अक्सर खाली समय पर वे किताबे पढ़ते समय बिताती थी।