spot_img
Friday, October 17, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

Indira Gandhi Death Anniversary 2024 : पूर्व PM इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Indira Gandhi Death Anniversary 2024

नई दिल्ली। आज 31 अक्टूबर को देश की इकलौती महिला पीएम और आइरन लेडी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इंदिरा नारी शक्ति का बेमिसाल प्रतीक हैं। जिन्होंने अपने अभूतपूर्व योगदान और कार्यों के जरिए सुनहरे अक्षरों में इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराया।

read more – Air India : अमेरिका जाने वाली 60 फ्लाइटें रद्द, हवाई यात्रियों लो लगा बड़ा झटका

बता दें कि 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक भारत की प्रधानमंत्री के पद पर रहीं। इंदिरा गांधी का कार्यकाल कुल 15 साल और 350 दिनों का रहा। जो कि उन्हें पंडित नेहरू के बाद सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली भारतीय प्रधानमंत्री बनाता है। इंदिरा गांधी “आयरन लेडी” के रूप में जानी जाती थीं।

Indira Gandhi Death Anniversary 2024

आज, इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपनी दादी को दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पहुंचकर उनकी स्मृति में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शक्ति स्थल पर मौजूद थे।

सभी ने इंदिरा गांधी की याद में पुष्प अर्पित किए और उनकी विचारधारा को सहेजने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बलिदान और योगदान को याद करते हुए उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

read more – Air India : अमेरिका जाने वाली 60 फ्लाइटें रद्द, हवाई यात्रियों लो लगा बड़ा झटका

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.