spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Indira Gandhi Agricultural University Raipur : IGKV में “ईमानदारी की आत्महत्या” विरोध, आज दोपहर NSUI का कुलपति के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

Indira Gandhi Agricultural University Raipur

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आज एक बार फिर छात्र संगठन NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने मोर्चा खोल दिया है। NSUI कार्यकर्ता आज दोपहर 1:30 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कुलपति के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इस प्रदर्शन को “ईमानदारी की आत्महत्या” नाम दिया गया है, जो विश्वविद्यालय में ईमानदार व्यवस्था के पतन और भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

NSUI नेताओं का आरोप है कि IGKV में बीते कुछ समय से भ्रष्टाचार चरम पर है और इस पर रोक लगाने की बजाय कुलपति की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। इससे पहले भी NSUI कार्यकर्ता कुलपति को हटाने की मांग और भ्रष्टाचार की जांच को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Indira Gandhi Agricultural University Raipur

प्रदर्शन से पहले NSUI ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुलपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल किया जा रहा है और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। संगठन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, NSUI इस बार कुलपति के खिलाफ स्थायी कार्रवाई की मांग पर अड़ा है और आंदोलन को केवल सांकेतिक विरोध तक सीमित न रखते हुए, राज्य सरकार और राजभवन तक अपनी बात पहुंचाने की रणनीति बना रहा है। प्रशासन की प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन इस प्रदर्शन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

READ MORE – CG News : रायपुर से कोरबा तक CM विष्णुदेव साय का दौरा, जलवायु अभियान, प्रतिमा अनावरण और विकास कार्यों का लोकार्पण

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.