AB News

INDIGO FLIGHT EMERGENCY LANDING : दिल्ली से लेह जा रही IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 180 यात्री सुरक्षित

INDIGO FLIGHT EMERGENCY LANDING

नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E 2006) को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 180 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के बाद जब विमान लेह के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, तब उसमें तकनीकी दिक्कत सामने आई। इसके बाद पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान को तुरंत दिल्ली लौटाने का फैसला लिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गई। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से इस तकनीकी समस्या के कारणों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी अब तक साझा नहीं की गई है।

INDIGO FLIGHT EMERGENCY LANDING

यात्रियों में मची हलचल, लेकिन स्टाफ की तत्परता से टला बड़ा हादसा

इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन एयरलाइन स्टाफ और पायलट की सूझबूझ के चलते स्थिति पर जल्द नियंत्रण पा लिया गया। एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।

एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की बात कही है। DGCA ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

read more – Odisha IT Raid : ओडिशा में IT विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री नब दास के आवास समेत 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, 100 अधिकारी और CRPF की तैनाती

Exit mobile version