india-vs-new-zealand-final 2025 updates
दुबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल की एक पारी पूरी हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फाइनल की पहली पारी हो गई है। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने सातवां विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए हैं। कीवी टीम का सातवा विकेट 49वें ओवर में गिरा।
बता दें कि इस चैंपियंसशिप में भारत अब तक अजेय रहा है। उधर अपोजित टीम एक मैच हार चुकी है। आज टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। माना जा रहा है कि ये फैसला भी भारत के लिए अच्छा है क्योंकि दुबई के स्टेडियम में ये ट्रेंड रहा है जिसमें बाद में बल्लेबाजी की उसे बढ़त मिलती रही है।
आखिरी पांच ओवर में 50 रन
मैच के आखिरी पांच ओवर में 50 रन बने, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड 251 के आंकड़े को छू सका। इसमें सबसे बड़ा स्कोर माइकल ब्रेसवेल का रहा। उन्होंने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। ब्रेसवेल ने 40 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा डेरिल मिचेल 63 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जडेजा को एक विकेट मिला। एक विकेट शमी ने लिया और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
india-vs-new-zealand-final 2025 updates
न्यूजीलैंड को 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर सातवां झटका लगा। कप्तान मिचेल सैंटनर रन आउट हुए। वह आठ रन बना सके। पचास ओवर के खेल में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 252 रन का टारगेट दिया है।
न्यूजीलैंड को 46वें ओवर में 211 के स्कोर पर अपना छठवां विकेट खोल दिया। भारत की ओर से शमी ने ओवर में लगातार दो चौके खाने के बाद डेरिल मिचेल को रोहित के हाथों कैच कराकर उन्हें पवेलियम भेज दिया। डेरिल मिचेल 101 गेंद में तीन चौके की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए।
अब बात मैच के हालात की। फिलहाल स्कोर 211 हैं और 46 ओवर हो चुके है। हालांकि खेल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने ठीकठाक शुरुआत की। लेकिन अब भारतीय स्पिनर्स की फिरकी में फंसते नजर आ रहे हैं।
न्यूजीलैंड को पांचवां झटका
न्यूजीलैंड को 38वें ओवर में पांचवां झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। वह 34 रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। वरुण को मिली यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने विल यंग को आउट किया था। मिचेल और फिलिप्स के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। कीवियों का स्कोर 38 ओवर के बाद पांच विकेट पर 165 रन है।
टीम को चौथा झटका भी स्पिनर ने ही दिया। 24वें ओवर में जडेजा ने टॉम लाथम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 30 गेंद में 14 रन बनाकर पर पवेलियम भेज दिए गए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। इससे पहले वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग और कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन को आउट किया था।
तीसरा झटका
15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 83 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड को 13वें ओवर में 75 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव की फिरकी का कमाल देखने को मिला है। उन्होंने रचिन रवींद्र के बाद केन विलियम्सन को भी पवेलियन भेजा। कुलदीप ने विलियम्सन का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 11 रन बना सके। इससे पहले रचिन 37 रन और विल यंग 15 रन बनाकर आउट हुए थे। यंग को वरुण ने पवेलियन भेजा।
india-vs-new-zealand-final 2025 updates
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को 11वें वर में 69 रन के स्कोर पर दूसरा झटका। रोहित ने शानदार कप्तानी करते हुए 11वें ओवर में कुलदीप को गेंद सौंपी और उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को क्लीन बोल्ड किया। रचिन को दो-दो जीवनदान मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। रचिन ने 29 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली।
न्यूजीलैंड को पहला झटका
57 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। यंग 23 गेंद में 15 रन बना सकेथे