IND vs AUS : 52 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ओलंपिक में 3-2 से जीत दर्ज करके ऑस्‍ट्रेलिया को चटाई धूल

IND vs AUS : 52 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ओलंपिक में 3-2 से जीत दर्ज करके ऑस्‍ट्रेलिया को चटाई धूल

IND vs AUS

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को ऑस्‍ट्रेलिया को 3-2 से मात देकर मैच के दौरान इतिहास रच दिया। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए। वहीं, एक गोल अभिषेक ने किया। 52 साल बाद भारत ने अपने राष्‍ट्रीय खेल हॉकी में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को ओलंपिक टूर्नामेंट के दौरान मात दी है। आप को बता दे कि आखिरी बार ओलंपिक में भारत ने 1972 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। जबकि पिछले सात मैचों में ओलिंपिक में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी।

इस जीत के साथ ही भारत का क्वॉर्टर फाइनल टिकट पक्का हो गया है। क्वॉर्टर फाइनल में भारत का मुकाबला ब्रिटेन या जर्मनी में से किसी टीम से होगा। अब पूल-बी के पांच मैचों में तीन जीत, एक हार और एक ड्रॉ से भारतीय हॉकी टीम 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर आ गई है।

IND vs AUS

जबकि नौ अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे और 12 अंकों के साथ बेल्जियम पहले पायदान पर है। भारत के लिए पहला गोल अभिषेक ने 12वें मिनट में दागा। इसके बाद भारत के लिए ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत ने एक शॉर्ट कॉर्नर और एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। लेकिन इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के लिए थॉमस क्रेग और ब्लेक गोवर्स ने गोल दागकर मैच में रोमांच ला दिया।

हरमनप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को भुनाया और गोल किया। इसके बाद चौथे क्वॉर्टर में एकमात्र गोल ऑस्ट्रेलिया के गोवर्स ब्लेक ने गोल किया। पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए ही ऑस्ट्रेलिया ने भी दूसरा गोल किया। हालांकि, भारतीय टीम आखिरी लम्हों तक कोई भी गोल नहीं करने दी। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी के मिनटों में अपने गोलकीपर को भी हटा लिया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ भारत मैच 3-2 से जीत गया।

इससे पहले पूल बी में भारत, न्यूजीलैंड और आयरलैंड को हरा चुकी है। जबकि अर्जेंटीना के साथ 1-1 से मुकाबला ड्रॉ हुआ था। वहीं, बेल्जियम ने भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। पूल बी में बेल्जियम पहले नंबर पर है। भारत दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों के अलावा पूल बी से ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना क्वॉर्टरफाइनल में पहुंच गई है।

Breaking News International National News and Politics स्पोर्ट