spot_img
Friday, June 27, 2025

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away पद्म श्री सम्मानित जाने माने कवि सुरेन्द्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, सुनाते थे अपनी ही...

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away रायपुर। पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार 26 जून 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने ACI में...

Latest Posts

IMD Weather Update : मॉनसून का कहर, दिल्ली से देहरादून तक यलो और रेड अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी!!

IMD Weather Update

रायपुर। देशभर में मॉनसून अब पूरे जोर पर है और मौसम विभाग ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अलग-अलग इलाकों में जलभराव, तेज हवाएं, बिजली गिरने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

दिल्ली:
  • राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 29°C रहने की संभावना है। ह्यूमिडिटी 55% से 90% तक पहुंच सकती है, जिससे भारी उमस का अहसास होगा।
  • 24 से 29 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 25 और 26 जून को पूरे दिन गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी है।
  • तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा, जिससे ट्रैफिक और जलभराव की समस्या गहराने की आशंका है।

IMD Weather Update

मध्य प्रदेश:
  • राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 34°C, न्यूनतम 24°C रहेगा।
  • प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है।
  • दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में सक्रिय सिस्टम और ट्रफ लाइन की वजह से राज्य के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी है।
  • अगले 4 दिन तक अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
उत्तर प्रदेश:
  • लखनऊ में अधिकतम तापमान 36°C, न्यूनतम 28°C तक रह सकता है।
  • हवा की रफ्तार 17-39 किमी/घंटा तक रह सकती है।
  • 25 जून से पश्चिमी यूपी में भारी बारिश, कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी।
  • मॉनसून अब पूरे यूपी में सक्रिय हो चुका है और 29 जून तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है।

IMD Weather Update

उत्तराखंड:
  • देहरादून का अधिकतम तापमान 31°C, न्यूनतम 26°C, हवा की रफ्तार 7-32 किमी/घंटा रह सकती है।
  • मॉनसून पूरे राज्य में सक्रिय हो चुका है और 25 जून से बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी के संकेत हैं।
  • चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
  • विशेषकर पर्वतीय जिलों में भूस्खलन और भारी बारिश की आशंका है।
छत्तीसगढ़:
  • राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31°C, न्यूनतम 26°C रहेगा।
  • येलो अलर्ट जारी, 27 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाएं (19-35 किमी/घंटा) चलने की संभावना।
  • उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून का अधिक असर, जबकि मध्य और दक्षिण क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
  • 26 जून से जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD Weather Update

बता दें कि देशभर में मौसम ने रफ्तार पकड़ ली है। जहां एक ओर बारिश ने गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर अलर्ट और चेतावनियों ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। यात्रियों और आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स पर नज़र बनाए रखें और सतर्क रहें।

READ MORE – Aaj Ka Rashifal 25 June 2025 : धनु में चंद्रमा का संचार, किस्मत किस राशि पर होगी मेहरबान, कौन बरते सावधानी?

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.