spot_img
Thursday, June 26, 2025

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away पद्म श्री सम्मानित जाने माने कवि सुरेन्द्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, सुनाते थे अपनी ही...

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away रायपुर। पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार 26 जून 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने ACI में...

Latest Posts

IMD Weather Update : देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली से लेकर दक्षिण तक बारिश का असर, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD Weather Update

रायपुर। देश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत तक मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन वज्रपात और बाढ़ जैसे खतरे भी बढ़ सकते हैं।

दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 29°C रह सकता है। पिछले कुछ दिनों से छाए बादलों के बीच आज से 25 जून तक तेज सतही हवाओं और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इससे न केवल तापमान में गिरावट होगी बल्कि प्रदूषण के स्तर में भी सुधार आने की उम्मीद है।

IMD Weather Update

मध्य प्रदेश:

भोपाल में आज अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 24°C दर्ज किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश का अनुमान है। ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी और पन्ना जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में 26 जून को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे जून के अंत तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

उत्तर प्रदेश:

लखनऊ में तापमान 35°C अधिकतम और 28°C न्यूनतम रहने की संभावना है। राज्य के तराई क्षेत्रों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है, जबकि पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद समेत 20 से अधिक जिलों में वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

IMD Weather Update

उत्तराखंड:

देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 25°C रहने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, नदियों के जलस्तर में वृद्धि और लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी 27 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़:

रायपुर में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 26°C रह सकता है। राज्य के उत्तर भागों में अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिलहाल हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है।

IMD Weather Update

देशभर का मौसम अपडेट:

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे भारत में सक्रिय है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पंजाब-हरियाणा से लेकर महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत तक भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भी मूसलधार वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.