IMD Weather Update
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे रहे भारी बारिश के कारण राज्य में बाढ़ के हालात के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। हल्द्वानी, बनबसा, टनकपुर, सितारगंज और खटीमा में हालत सबसे ज्यादा खराब है। मिली जानकारी के मुताबिक दो नेशनल हाईवे और 200 से ज्यादा ग्रामीण रास्ते अब भी लैंडस्लाइड के मलबे से बंद पड़े हैं।
वहीं असम में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर खतरे के स्तर से नीचे आ गया है। राज्य में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार आया है और 26 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 17.17 लाख हो गई है। हालांकि, मंगलवार को 7 लोगों की मौत हुई। अब तक बाढ़-बारिश में 92 लोगों की जान जा चुकी है।
तो वही बिहार में गंडक, कोसी, बागमती, कमला समेत कई नदियां उफान पर हैं। इससे गोपालगंज, बेतिया और बगहा में बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हुई है। 6 लोग घायल हुए हैं।
IMD Weather Update
मुंबई में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद मंगलवार को बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश की चेतावनी के चलते मंगलवार को मुंबई के स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए थे। हालांकि, शहर में बारिश नहीं हुई। शहर और उपनगरों में कहीं बड़ा जलभराव नहीं हुआ और न ट्रैफिक जाम रहा।
मौसम विभाग ने आज 3 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें शामिल हैं। वही यूपी, बिहार, असम, मेघालय और गोवा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं।
तो वही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक और तेलंगाना में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।