IED Blast in Dantewada
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाके के किरंदुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडिया के जंगलों में सर्चिंग पर निकले जवानों में दो जवान नक्सलियों द्वारा आइईडी की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना के बाद तत्काल वहां मौजूद जवानों ने घायल जवानों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा पुलिस का संयुक्त बल सर्चिंग आपरेशन पर गया था। सर्चिंग के दौरान रास्ते में बस्तर फाइटर के दो जवान राकेश व विकास आइईडी की चपेट में आ गए। आइइडी विस्फोट में दोनों जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवान दंतेवाड़ा के रहने वाले हैं। घायल जवानों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है।
IED Blast in Dantewada
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पीडिया के पास नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त अभियान पर सुरक्षा बल गया हुआ था। इसी दौरान बस्तर फाइटर के दो जवान आइईडी की चपेट में आने से घायल हो गए। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी जारी है।
READ MORE – JHARKHAND ACCIDENT : झारखंड मे बारातियों से भरी बस-ट्रक की जोरदार टक्कर से पांच की मौत, दर्जनों घायल