spot_img
Saturday, October 18, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

IAS Vijay Dayaram : छत्तीसगढ़ के बस्तर कलेक्टर ने तमिल-हिंदी में गाया गीत, सोशल मीडिया पर छाया IAS का गाना, देखिये वीडियो

IAS Vijay Dayaram

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने तमिल भाषा में तू ही रे गाना गाया है। उन्होंने तमिल और हिंदी में इस गाने की रिकॉर्डिंग कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट शेयर किया। कलेक्टर का इस अलग अंदाज और सुरीली आवाज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

read more – SURGUJA CRIME NEWS : सरगुजा जिले में पति ने की पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफनाया, खुदाई कर निकाले गए बॉडी पार्ट्स

जिस उत्साह और जोश के साथ अपने प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हैं, वो उनके निजी जीवन में भी दिखाई देता है। वही साल भर पहले बस्तर में विश्व आदिवासी दिवस पर कलेक्टर विजय दयाराम ने हल्बी में गीत गाया था। इस वीडियो एलबम का विमोचन पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया था। जो काफी वायरल भी हुआ था। जिसे लोगो ने खूब पसंद भी किया था।

IAS Vijay Dayaram

अब एक बार फिर से उन्होंने एक गाना गया है। इस बार कलेक्टर दयाराम ने 1995 में आई फिल्म बॉम्बे का ‘तू ही रे गाना’ तमिल और हिंदी मिक्स में गया है। उनकी आवाज को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। कलेक्टर दयाराम बस्तर के बादल एकेडमी में स्थित स्टूडियो में कई गाने गा चुके है।

IAS Vijay Dayaram

बता दें कि विजय दयाराम मूलतः कर्नाटक के रहने वाले हैं। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी उन्होंने शिक्षा को महत्व दिया और संघर्षों से लड़ते हुए उन्होंने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

और दूसरे ही प्रयास में आईईएएस के लिए चयनित हो गए थे। उन्हें गाने का शौक हैं और कई बार हिंदी गाने भी रिकॉर्ड कर चुके हैं। कर्नाटक के रहने वाले हैं और अभी बस्तर जिले में पदस्थ हैं। वे छत्तीसगढ़ कैडर के 2015 बैच के आईएएस हैं।

कलेक्टर विजय दयाराम ने अपने इस गाने के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, तू ही रे … यह उन गीतों में से एक है जो अपनी जादुई पंक्तियों के कारण हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है।

read more – KUPWARA ENCOUNTER : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवानों ने तीन आतंकियो को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.