Hurricane Helene
अमेरिका में शुक्रवार को आये ‘हेलेन’ तूफान से मरने वालों की संख्या कम से कम 44 तक पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के फ्लोरिडा, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना, दक्षिण कैरोलिना और वर्जीनिया राज्य इस तूफान से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और 12 राज्यों में 5 लोगों की मौत हो गई है, कई लोग घायल हो गए हैं।
READ MORE – BREKING NEWS : CM साय के काफिले की गाड़ियों की आपस में भिड़ंत, बाल बाल बचे मुख्यमंत्री साय
वहीं 1 करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हैं। फ्लोरिडा और पूरे दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में शुक्रवार को ‘हेलेन’ तूफान ने भारी तबाही मचाई। तूफान ने जब दस्तक दी तब इसकी अधिकतम गति 225 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तूफान की वजह से अमेरिका के कई राज्यों में बिजली गुल हो गई जिससे करीब 40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं प्रभावित इलाके में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
Hurricane Helene
इसके साथ ही इन राज्यों में 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स को रद्द कर दी गई हैं। वहीं 4 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। हेलेन चक्रवात शुक्रवार की सुबह फ्लोरिडा के तट से टकराया था। पानी भरने की वजह से लोग घरों में बोट चला रहे हैं।
इन राज्यों में किया गया आपातकाल घोषित
एनडब्ल्यूएस ने अटलांटा और आसपास के इलाकों समेत मध्य जॉर्जिया में अचानक बाढ़ की चेतावनी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र में 246 स्कूल और 23 अस्पताल हैं और दस लाख से अधिक निवासी खतरे में हैं। तो वहीं फ्लोरिडा, जॉर्जिया, अलबामा, कैरोलिनास और वर्जीनिया के गवर्नर ने अपने-अपने राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया है। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डी-सेंटिस ने निचले इलाकों में रहने वालों को पहले ही सुरक्षित जगहों पर चले जाने की सलाह दी थी।
Hurricane Helene
फ्लोरिडा की राजधानी टालाहैसी के मेयर जॉन डेली ने कहा कि यह शहर में आया अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान हो सकता है। इससे शहर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। तूफान से निपटने के लिए जॉर्जिया के गवर्नर ने अतिरिक्त सैनिकों और राहत कर्मियों को तैनात किया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, तूफान हेलेन दक्षिण कैरोलिना तक फैल सकता है।
6 मीटर हाइट की उठ सकती हैं लहरें
बताया जा रहा है कि इस दौरान 6 मीटर तक की लहरें उठ सकती हैं। इस बड़े खतरे को देखते हुए फ्लोरिडा तट से उत्तरी जॉर्जिया व पश्चिम कैरोलिना तक के इलाके में तूफान और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले इस उष्णकटिबंधीय तूफान ने गुरुवार को फ्लोरिडा में तबाही मचाना शुरू कर दिया था।