AB News

Home Minister Shah On Chhattisgarh Tour : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, जांजगीर चांपा से लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

Home Minister Shah On Chhattisgarh Tour

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर में गृहमंत्री का जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान पर आगमन होगा। जहां से वह जांजगीर में बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे और लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के साथ तैयारियां पूरी कर ली हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ में यह पहला प्रवास होगा।

इस कारण भी गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में भाजपा कोई कसर न छोड़ना चाहती है। इस दौरान वे कोंडागांव और जांजगीर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिसमें वे कोंडागांव में क्लस्टर प्रभारी और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। शाह इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करेंगे।

Home Minister Shah On Chhattisgarh Tour

बताया जा रहा है कि शाह का फोकस बस्तर, कांकेर, महासमुंद जैसी लोकसभा सीटों पर रहेगा। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिलासपुर दौरा रद्द हो गया है। यहां वे प्रभारियों के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक करने वाले थे। जांजगीर के कार्यक्रम के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर होते हुए वे वापस दिल्ली लौटेंगे।

अमित शाह सुबह 10 बजे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पार्टी के बड़े नेता उनकी अगुवाई करेंगे। इसके बाद BSF के हेलीकॉप्टर से दोपहर में कोंडागांव पहुंचेंगे, जहां वे क्लस्टर प्रभारी और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और चुनावी तैयारियों की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।

Home Minister Shah On Chhattisgarh Tour

इसके बाद दोपहर 2.50 बजे कोंडागांव से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जांजगीर में रायपुर लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों की बैठक भी लेंगे। शाम 6.50 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 8 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से ठीक एक दिन पहले बिलासपुर दौरा रद्द होने से कांग्रेस हमलावर है। यहां शाह बुद्धिजीवी सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शाह अगर सम्मेलन में जाते तो लोग उनसे 10 साल का हिसाब मांगते, इसलिए डरकर कार्यक्रम में जाना कैंसिल कर दिया।

 

Exit mobile version