AB News

Holi At Aligarh Muslim University Campus : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली, विवाद से जश्न तक की पूरी कहानी

Holi At Aligarh Muslim University Campus

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में इस बार होली का त्योहार विवादों में घिर गया। यह वही विश्वविद्यालय है जो अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, लेकिन जब छात्रों ने कैंपस में होली खेलने की अनुमति मांगी, तो प्रशासन ने पहले इनकार कर दिया।

READ MORE – Holi At Aligarh Muslim University Campus : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली, विवाद से जश्न तक की पूरी कहानी

इसके बाद मामला तूल पकड़ गया, चर्चाएं तेज हो गईं और आखिरकार प्रशासन को अनुमति देनी पड़ी। इस पूरी घटना ने विश्वविद्यालय में धार्मिक स्वतंत्रता और पारंपरिक नियमों पर एक नई बहस छेड़ दी।

होली खेलने की अनुमति क्यों नहीं दी गई?

घटना की शुरुआत 9 मार्च को हुई, जब अखिल कौशल नाम के एक हिंदू छात्र ने एएमयू प्रशासन से होली मिलन समारोह की अनुमति मांगी। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे खारिज कर दिया।

Holi At Aligarh Muslim University Campus

एएमयू का हमेशा से एक खास नियम रहा है कि यहाँ सिर्फ उन्हीं त्योहारों को बड़े पैमाने पर मनाने की इजाजत होती है, जो उनकी परंपरा का हिस्सा हों। ऐसे में, जब हिंदू छात्रों ने होली मनाने की मांग की, तो प्रशासन ने सुरक्षा और विश्वविद्यालय के नियमों का हवाला देते हुए इजाजत देने से इनकार कर दिया।

लेकिन इस फैसले से हिंदू छात्रों में नाराजगी फैल गई। उनका सवाल था कि जब अन्य धर्मों के त्योहारों को मनाने की छूट है, तो होली पर रोक क्यों? सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख,

एएमयू प्रशासन ने 13 और 14 मार्च को एनआरएससी क्लब में होली खेलने की सशर्त अनुमति दे दी। इसके तहत सिर्फ हिंदू छात्र सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक ही होली खेल सकते थे। आखिरकार, छात्रों ने जमकर गुलाल उड़ाया, नाच-गाना किया और होली का जश्न मनाया।

READ MORE – Airtel Marathi Controversy : मराठी भाषा को लेकर एयरटेल कर्मचारी का बयान बना विवाद, BJP ने दी चेतावनी

Exit mobile version