spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Big Blow : नक्सल संगठन को बड़ा झटका…! सीसी सदस्य सोनू दादा सहित 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर, 14 अक्टूबर। Big Blow : गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को अब तक का सबसे बड़ा सफलता मिली है। खबर है कि...

Latest Posts

Holi 2025: डीए न्यूज प्लस में मनी होली, नाच गाने से मन मोहा, मिष्ठानों से किया मुंह मीठा

Holi 2025

रायपुर। भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में आज 14 मार्च 2025 को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर में आम जन से लेकर खास तक विभिन्न हस्तियां होली खेल रही हैं। और एक दूसरे को बधाई दे रही हैं।

इसी के चलते लोकप्रिय सैटेलाइट न्यूज चैनल DA NEWSPLUS में भी धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया। चैनल के सभ कर्मचारियों ने एक दूसरे रंग गुलाल लगाया और फिर डीजे की धुन में जमकर नांचे। आयोजन में जितना ध्यान नाच गाने का भी रखा गया उतना ही ध्यान मिष्ठानों की व्यवस्था का भी रखा गया।

Holi 2025

आयोजन में चैनल के एमडी अरूण भद्रा और अन्य कर्मचारियों के साथ रंग गुलाल से होलिका का पूजन किया और फिर होली जलाई। के बाद सभी ने जमकर नाच गाना किया। समारोह में सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी साझा की और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर चैनल के संपादक संजय उपाध्याय, सीईओ शकील साजिद, एसोसिएट एडिटर बलवीर सिंह भारज और सोशल मीडिया इंचार्ज विनेश दिक्षित भी उपस्थित थे। इस मौके पर एमडी अरूण भद्रा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.