spot_img
Wednesday, June 18, 2025

CG Murder News : छत्तीसगढ़ में रिश्तों की हत्या, ससुर ने बहू को मारकर घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर कांप उठेंगे!!!!

CG Murder News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई...

Latest Posts

History Of The Day : आज ही के दिन ऐतिहासिक दांडी मार्च की शुरुआत कर महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी थी कड़ी चुनौती

History Of The Day

नई दिल्ली। भरता के इतिहास में 12 मार्च की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं में 1930 में शुरू हुआ ‘दांडी मार्च’ भी शामिल है। इसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अहम पड़ाव माना जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इस दिन अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह की शुरुआत की थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इस मार्च के जरिए अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को तोड़कर उनकी सत्ता को चुनौती दी थी, जिसके बारे में कहा जाता था कि उसके साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता।

READ MORE – HIT AND RUN CASE : वॉक पर निकले डॉक्टर दंपति और बेटे को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, हिट एंड रन के मामले में तेलीबांधा थाना अब भी मौन

दुनिया के इतिहास में 12 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं :-
  • 1872 : लॉर्ड मायो को मौत के घाट उतारने वाले शेर अली को फांसी पर लटकाया गया।
  • 1799: ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1930 : गांधी जी ने नमक सत्याग्रह के लिए अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से अपनी डांडी यात्रा शुरू की। उन्होंने इसके साथ ही सविनय अवज्ञा आंदोलन भी शुरू किया और लोगों से ब्रिटिश हुकूमत को कर अदा न करने को कहा।
  • 1938: जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।
  • 1942: दूसरे विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।
  • 1954: भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की स्थापना की।
  • 1960: भारतीय मनीषी, लेखक और संस्कृत विद्वान क्षितिमोहन सेन का निधन।
  • 1967 : इंदिरा गांधी दूसरी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1993: मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में सैकड़ों लोग हताहत हुये।
  • 1999: बीसवीं सदी के प्रसिद्ध वायलिन वादक यहूदी मैनुहिन का निधन।
  • 2003: सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान दिजिनदिक की बेलग्राद में हत्या।
  • 2004 : दक्षिण कोरिया की संसद ने राष्ट्रपति रोह मू हुन के खिलाफ महाभियोग पारित किया, जिसके बाद उन्हें पद से निलम्बित कर दिया गया।
  • 2006 : इराक में सद्दाम हुसैन के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू।
  • 2007 : जमैका में विश्वकप क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरूआत। यह प्रतियोगिता का नौवां संस्करण था।
  • 2008 : अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने सैन्य बल से हटाया।
  • 2018 : नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 51 लोगों की मृत्यु।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.