Himachal Rajya Sabha Election
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।कांग्रेस को हिमाचल में बड़ा झटका लग सकता है। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए वोटिंग जारी है।
खबरों के मुताबिक कांग्रेस के कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो न केवल कांग्रेस के हाथ से यह राज्यसभा सीट चली जाएगी, बल्कि विधानसभा में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर भी संकट गहरा जाएगा।
कांग्रेस के विधायक सुदर्शन बब्लू वोट डालने शिमला नहीं पहुंचे हैं। कांग्रेस विधायक पंजाब के होशियारपुर में भर्ती हैं। मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस के 9 से 10 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। यानि कि उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया है। अब परिणाम भी इसी के मुताबिक आए तो राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर संकट के बादल छा सकते हैं।
Himachal Rajya Sabha Election
इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है, “हमारे सभी विधायकों ने चुनाव के लिए मतदान किया है। मुझे उम्मीद है कि उन सभी ने पार्टी की विचारधारा पर वोट किया है। नतीजे घोषित होने के बाद ही हम कुछ कह सकते हैं। बीजेपी में अंतर-आत्मा नाम की चीज नहीं है, वाह तो पैसा अंतर-आत्मा चलता है।”
हिमाचल में कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी, तो भाजपा ने हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं। कांग्रेस का दावा है कि 3 निर्दलीय विधायक भी उसके साथ हैं। भाजपा के 25 विधायक हैं।
Himachal Rajya Sabha Election
हिमाचल विधानसभा की स्थिति
- कुल सीट: 68, बहुमत का आंकड़ा: 35
- कांग्रेस: 40
- भाजपा: 25
- अन्य: 3